Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mary Millben CJP Funding Allegations: कॉकरोच जनता पार्टी को अमरीका से मिल रही फंडिंग? अमरीकी गायिका मैरी मिलबेन ने लगाया सनसनीखेज आरोप, युवाओं से की ये अपील

Mary Millben CJP Funding Allegations: अमरीकी सिंगर मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अभिजीत दीपके को पीएम मोदी के विरोधियों से अमरीका में फंडिंग मिल रही है।

Mary Millben CJP Funding Allegations: कॉकरोच जनता पार्टी को अमरीका से मिल रही फंडिंग? अमरीकी गायिका मैरी मिलबेन ने लगाया सनसनीखेज आरोप, युवाओं से की ये अपील
X

नई दिल्ली। अमरीकी सिंगर मैरी मिलबेन ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और पार्टी के नेता अभिजीत दीपके को लेकर एक बड़ा और सनसनीखेज बयान दिया है। मिलबेन ने आरोप लगाया है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं को अमरीका में रहने वाले उन लोगों से फंडिंग मिल रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में देश के भविष्य के खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय युवाओं से CJP के कामकाज के तरीके के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील भी की है।

मैरी मिलबेन ने क्या लगाए हैं आरोप?

14 अक्टूबर को सामने आए अपने बयान में 41 वर्षीय गायिका मैरी मिलबेन ने कहा कि अब चुप रहने का समय नहीं है। उन्होंने दावा किया कि CJP और उसके नेताओं को अमरीका में बैठे पीएम मोदी के विरोधियों से पैसों की मदद मिल रही है।

मैरी मिलबेन ने कहा कि CJP का कार्य करने का तरीका देश और उसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने देश के युवाओं से आगे आने और इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।

दिल्ली में चल रहा है विरोध प्रदर्शन

मैरी मिलबेन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विपक्षी दलों और CJP से जुड़े लोग मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गई हैं।

इस सनसनीखेज अमरीकी फंडिंग के आरोपों के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अभिजीत दीपके की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019