Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: IBA और UFBU की बैठक के बाद टली 3 दिन की बंदी, आज खुले रहेंगे सभी बैंक

बैंक ग्राहकों को राहत, 3 दिन की हड़ताल स्थगित

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: IBA और UFBU की बैठक के बाद टली 3 दिन की बंदी, आज खुले रहेंगे सभी बैंक
X

नई दिल्ली: बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित हो गई है। ऐसे में सोमवार से बुधवार तक बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज होने की उम्मीद है। यह फैसला रविवार देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक में लिया गया।

उच्चस्तरीय समिति करेगी मांग पर चर्चा

बैठक में बैंक यूनियनों की मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने सभी शनिवार को छुट्टी देने के मुद्दे पर एक उच्चस्तरीय समिति बनाने पर सहमति जताई है। समिति संबंधित पक्षों से बातचीत कर इस मामले में समाधान तलाशेगी। हालांकि, अभी पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

तीन दिन बंदी का संकट टला

हड़ताल होने पर 28, 29 और 30 सितंबर को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती थीं। सितंबर की छमाही खत्म होने के समय हड़ताल टलने से बैंकिंग कामकाज में संभावित परेशानी भी कम हो गई है। हड़ताल को देखते हुए 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रखे गए थे। रिजर्व बैंक ने शाखाओं, कार्यालयों और करेंसी चेस्ट को संचालन की अनुमति दी थी।

क्या है पांच दिन बैंकिंग की मांग?

बैंक यूनियन सभी शनिवार को छुट्टी की मांग कर रही हैं। फिलहाल दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। प्रस्ताव के तहत सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना अतिरिक्त काम कर शनिवार की छुट्टी की भरपाई की जा सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019