Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kolkata New Market fire: कोलकाता न्यू मार्केट इलाके के होटल में आधी रात को लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Kolkata New Market fire: कोलकाता। कोलकाता के न्यू मार्केट क्षेत्र की फ्री स्कूल स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि भीषण आग लगने की घटना घटी। इस हादसे में एक बच्चे समते करीब नौ लोगों की मौत हो गई।

Kolkata New Market fire: कोलकाता न्यू मार्केट इलाके के होटल में आधी रात को लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत
X

Kolkata New Market fire: कोलकाता। कोलकाता के न्यू मार्केट क्षेत्र की फ्री स्कूल स्ट्रीट पर स्थित एक होटल में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि भीषण आग लगने की घटना घटी। इस हादसे में एक बच्चे समते करीब नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग करीब रात दो बजे मिर्जा गालिब स्ट्रीट के पास के होटल में लगी। सबसे पहले धुआं दिखने की सूचना मिली। आग होटल के बाहर निकलने वाले रास्तों के आसपास फैल गई थी। आधी रात का समय होने के कारण कई लोगों को घटना की जानकारी देर से हुई और धुएं के कारण वे अंदर फंस गए।

नौ लोगों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में बांग्लादेश, मेघालय और पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 28 लोगों को बचाया गया है और उन्हें कोलकाता के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों में पुरुष, महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पुलिस मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है। आग लगने का आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जानकारी में एसी में खराबी या धमाके की संभावना जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

होटल आग की दूसरी बड़ी घटना

पश्चिम बंगाल में हाल के दिनों की दूसरी बड़ी होटल आग की घटना है। इससे दो दिन पहले 17 अगस्त को बीरभूम के तारापीठ स्थित होटल विदेशिनी में आग लगने की घटना घटी थी। वहीं 18 अगस्त को कोलकाता एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम के दूसरे तल पर भी आग लगी थी, जिसे त्वरित कार्रवाई से काबू में ले लिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019