Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल की बाढ़ पर खरगे का PM मोदी-शाह को पत्र, बोले - हमें अपने पड़ोसियों के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए

हजारों लोग भोजन, दवा, आश्रय और अन्य जरूरी मदद के लिए...

नेपाल की बाढ़ पर खरगे का PM मोदी-शाह को पत्र, बोले - हमें अपने पड़ोसियों के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए
X

नई दिल्ली। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को अलग-अलग पत्र लिखे हैं। उन्होंने नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी और बाढ़ प्रभावित नेपाल को तत्काल मानवीय सहायता देने की मांग की है।

600 से ज्यादा मौतों पर चिंता

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में खरगे ने कहा कि वह नेपाल में आई भीषण बाढ़ से बहुत चिंतित हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब दो हजार लोग अभी भी लापता हैं। हजारों लोग भोजन, दवा, आश्रय और अन्य जरूरी मदद के लिए परेशान हैं।

320 भारतीयों से संपर्क नहीं

खरगे ने विदेश मंत्रालय की जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि नेपाल में करीब 320 भारतीय नागरिक अभी भी संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने अधिकारियों को बचाव और निकासी अभियान तेज करने तथा भारतीयों की जल्द सुरक्षित वापसी के इंतजाम करने का अनुरोध किया।

'नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए'

अमित शाह को लिखे पत्र में खरगे ने कहा, "भारत के लोगों का नेपाल के लोगों के साथ गहरा और स्थायी रिश्ता है। दुख की इस घड़ी में भारत को मजबूती से अपने पड़ोसियों के साथ खड़ा होना चाहिए और इस तबाही से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देनी चाहिए।"

NDRF की टीमें भेजने की मांग

खरगे ने नेपाल को तत्काल व्यापक राहत सहायता देने और जरूरत वाले क्षेत्रों में NDRF की टीमें तैनात करने पर विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि NDRF का अनुभव बचाव, निकासी और राहत कार्यों में मददगार साबित हो सकता है।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019