Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Japan Earthquake Tsunami Alert : जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप : क्यूशू में सुनामी की चेतावनी; कई इलाकों में हाई अलर्ट

Japan Earthquake Tsunami Alert : जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप : क्यूशू में सुनामी की चेतावनी; कई इलाकों में हाई अलर्ट
X

क्यूशू। जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि इसका केंद्र कुमामोटो प्रांत के पास लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। झटकों के तुरंत बाद तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।

सुनामी का खतरा, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

भूकंप के बाद प्रशासन ने आशंका जताई है कि समुद्र में करीब एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। राष्ट्रीय प्रसारक NHK के अनुसार, कुछ तटीय इलाकों में समुद्री लहरों की गतिविधि दर्ज की गई है। प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से बिना देर किए ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

सात प्रांतों में हाई अलर्ट

जापान सरकार ने क्यूशू क्षेत्र के सात प्रमुख प्रांतों कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाज़ाकी—में आपातकालीन भूकंप और सुनामी अलर्ट जारी किया है। राहत एवं बचाव एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और स्थानीय प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

राहत और निगरानी का काम तेज

भूकंप के बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। आपदा प्रबंधन एजेंसियां समुद्री गतिविधियों और संभावित नुकसान का लगातार आकलन कर रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और केवल सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

स्थिति पर लगातार नजर

फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी जरूरी सुरक्षा उपाय लागू कर दिए हैं। विशेषज्ञ आफ्टरशॉक की संभावना से भी इनकार नहीं कर रहे हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और आपातकालीन निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019