Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

भद्रवाह मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी कमांडर ढेर, M4 राइफल भी मिली

सेओजधार में मिला शव

भद्रवाह मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी कमांडर ढेर, M4 राइफल भी मिली
X

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओजधार इलाके में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया है। सुरक्षाबलों के मुताबिक, आतंकी को पहले संयुक्त अभियान में मार गिराया गया था। जंगल में तलाशी के दौरान अब उसका शव मिला।

M4 राइफल समेत सामान बरामद

एसओजी डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की टीम ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घटनास्थल से अमेरिकी निर्मित M4 राइफल और अन्य युद्धक सामग्री बरामद हुई। सुरक्षाबलों ने शव और हथियार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ऑपरेशन अशदर में मारा गया था आतंकी

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, मारे गए आतंकी की पहचान यासिर के रूप में हुई है। उसे 5 सितंबर को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के अशदर गली इलाके में चलाए गए ‘ऑपरेशन अशदर’ के दौरान ढेर किया गया था। इस अभियान में सेना की चिनार कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ शामिल थीं।

आतंकी नेटवर्क की जांच जारी

सुरक्षा एजेंसियां अब आतंकी के स्थानीय संपर्कों और ओवरग्राउंड वर्कर्स की जानकारी जुटा रही हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, कमांडर का मारा जाना क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019