Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

India Post GDS 2026: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, BPM, ABPM और डाक सेवक के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

SC, ST, दिव्यांगजन, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को शुल्क

India Post GDS 2026: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, BPM, ABPM और डाक सेवक के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
X

India Post GDS 2026: नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत देशभर के अलग-अलग डाकघरों में BPM, ABPM और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन एकमुश्त पंजीकरण (OTR) 31 अगस्त 2026 से शुरू होगा। वहीं, आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

10वीं पास होना जरूरी

GDS भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय पढ़े और पास किए होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार को संबंधित पद की स्थानीय भाषा का 10वीं तक अध्ययन किया होना चाहिए।

इन राज्यों में भाषा के विशेष नियम

अरुणाचल प्रदेश, गोवा, सिक्किम और नागालैंड के उम्मीदवारों के लिए स्थानीय भाषा से जुड़े विशेष नियम हैं। कुछ मामलों में अंग्रेजी या हिंदी के साथ स्थानीय जनजातीय भाषा या बोली का ज्ञान भी जरूरी हो सकता है।

100 रुपए है आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है। हालांकि SC, ST, दिव्यांगजन, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

BPM को 29,380 तक TRCA

चयनित BPM को 12,000 से 29,380 रुपए तक TRCA मिलेगा। वहीं ABPM और डाक सेवकों के लिए 10,000 से 24,470 रुपए तक TRCA निर्धारित है। इन पदों पर रोजाना 4 से 5 घंटे काम करना होगा।

इन दस्तावेजों की जरूरत

आवेदन के दौरान 10वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, जन्मतिथि प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र और लागू होने पर EWS व दिव्यांगता प्रमाण पत्र तैयार रखें। स्थानीय भाषा से संबंधित प्रमाण भी मांगा जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार पहले आधिकारिक वेबसाइट पर OTR पूरा करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें। पसंदीदा पद और विभाग चुनकर फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें। आवेदन की जांच के बाद शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

चयन के बाद होगा दस्तावेज सत्यापन

चयनित उम्मीदवारों को SMS या ईमेल से सूचना दी जाएगी। उन्हें 15 दिनों के भीतर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। सत्यापन के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नियुक्ति से पहले बेसिक ट्रेनिंग और पुलिस सत्यापन समेत जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने पर अंतिम नियुक्ति आदेश जारी होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019