Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

गुरुग्राम हिट एंड रन: कल्याण बैंसला और लवनीश 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

कोर्ट ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल

गुरुग्राम हिट एंड रन: कल्याण बैंसला और लवनीश 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
X

नई दिल्ली: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला और उसके चचेरे भाई लवनीश को शुक्रवार को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों की दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि बेनीवाल की अदालत में पेश किया गया। मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी।

महिला बाइकर को टक्कर मारने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, रविवार को गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने बाइक सवार शिवानी चौहान उर्फ सिया को पीछे से टक्कर मार दी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले में बाद में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराएं जोड़ीं।

राजस्थान से हुई थी गिरफ्तारी

कल्याण बैंसला और लवनीश को पुलिस ने राजस्थान के राजगढ़ से गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने दोनों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। रिमांड के दौरान पुलिस ने घटना की कड़ियों की जांच और क्राइम सीन से जुड़े तथ्यों को खंगाला।

सिया के भाई ने की बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

शिवानी चौहान के भाई ने कहा कि उनका परिवार किसी जातिगत विवाद में नहीं पड़ना चाहता, बल्कि मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई चाहता है। उनका कहना है कि शिवानी के मुताबिक कार में चार लोग सवार थे और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019