CSIR UGC NET रिजल्ट 2026 जारी: NTA ने घोषित किया परिणाम, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
इनमें 1,11,274 महिलाएं, 76,463 पुरुष और 2 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल थे

CSIR UGC NET: नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को CSIR UGC NET June 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चेक कर सकते हैं। परीक्षा 17 और 18 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में देश के 224 शहरों में आयोजित की गई थी।
1.87 लाख ने कराया था रजिस्ट्रेशन
CSIR UGC NET जून 2026 के लिए कुल 1,87,739 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 1,11,274 महिलाएं, 76,463 पुरुष और 2 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल थे। परीक्षा में कुल 1,50,057 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें 90,380 महिलाएं, 59,675 पुरुष और 2 थर्ड जेंडर उम्मीदवार थे।
पांच विषयों में हुई परीक्षा
17 जुलाई को लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज और केमिकल साइंसेज की परीक्षा हुई। 18 जुलाई को अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट
NTA ने 16 से 18 अगस्त तक प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों के रिकॉर्डेड जवाब वेबसाइट पर उपलब्ध कराए थे। अभ्यर्थियों से मिली आपत्तियों की विशेषज्ञों ने जांच की। इसके बाद फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CSIR UGC NET June 2026 Result लिंक खोलें। इसके बाद आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें। स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।


