Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chabahar Port Damaged in US Strikes: भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट को अमेरिका ने किया तबाह, पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव

Chabahar Port Damaged in US Strikes: भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट को अमेरिका ने किया तबाह, पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव
X

Chabahar Port Damaged in US Strikes: नई दिल्ली/तेहरान : अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक महत्व वाले चाबहार पोर्ट पर हमला करने का दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को बंदरगाह पर कई मिसाइलें दागी गईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक निगरानी टॉवर गिरता दिखाई दे रहा है। हालांकि, ईरान ने हमलों की पुष्टि की है, लेकिन टॉवर गिरने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हमलों में जान-माल का नुकसान

ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी हवाई हमलों में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य और बुनियादी ढांचे वाले ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें पुल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं।


ईरान ने भी किया पलटवार

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने ओमान में मौजूद दो अमेरिकी रडार साइटों पर हमला करने का दावा किया है। इसके अलावा कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। वहीं जॉर्डन ने अपने हवाई क्षेत्र में ईरान की तीन मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया।


भारत के लिए क्यों अहम है चाबहार?

चाबहार पोर्ट भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह यूरोप और मध्य एशिया तक पहुंच का एक अहम व्यापारिक मार्ग है। भारत ने यहां शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल के विकास के लिए करीब 120 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। रिपोर्टों के अनुसार, भारत के निवेश वाले हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लगातार बढ़ते हमलों से पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा गया है।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019