Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE Re-Evaluation: अंकों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन शुरू, ये है अप्लाई करने की आखिरी तारीख

इसमें देखा जाता है कि सभी प्रश्नों के अंक सही तरीके से जोड़े....

CBSE Re-Evaluation: अंकों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन शुरू, ये है अप्लाई करने की आखिरी तारीख
X

CBSE Re-Evaluation: नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए अंकों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों ने अपनी उत्तरपुस्तिका की कॉपी प्राप्त कर ली है, वे अब अंकों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 19 अगस्त 2026 है।

cbse.gov.in से करना होगा आवेदन

छात्रों को आवेदन के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा। इसके लिए Answer Book Application ID, रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर की जरूरत होगी।

वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन में अंतर

अंकों के वेरिफिकेशन में उत्तरपुस्तिका में दिए गए अंकों की दोबारा जांच होती है। इसमें देखा जाता है कि सभी प्रश्नों के अंक सही तरीके से जोड़े गए हैं या नहीं और किसी उत्तर को बिना अंक दिए तो नहीं छोड़ा गया है।

वहीं री-इवैल्यूएशन में छात्र किसी खास प्रश्न के उत्तर की दोबारा जांच का अनुरोध कर सकता है। इसके लिए प्रश्न के आधार पर अलग से आवेदन करना होगा।

कितनी देनी होगी फीस?

वेरिफिकेशन के लिए 300 रुपए प्रति विषय, जबकि री-इवैल्यूएशन के लिए 100 रुपए प्रति प्रश्न शुल्क निर्धारित है।

ऐसे करें आवेदन

CBSE वेबसाइट पर संबंधित लिंक खोलकर “Click here to apply” चुनें। इसके बाद “Apply Class 10 (Verification/Re-Evaluation)” पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी भरकर प्रक्रिया चुनें और ऑनलाइन शुल्क जमा करें। आवेदन जमा करने के बाद उसकी जानकारी सुरक्षित रख लें। जांच के बाद जरूरत पड़ने पर अंकों में बदलाव किया जा सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019