Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

मोड़ पर बेकाबू हुई कार तालाब में गिरी, पंजाब आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत

बताया जा रहा है कि तीनों आम आदमी पार्टी से जुड़े थे और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी माने...

मोड़ पर बेकाबू हुई कार तालाब में गिरी, पंजाब आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत
X

चंडीगढ़: रायकोट-जगरांव रोड पर बस्सियां गांव के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1:15 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मृतकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों आम आदमी पार्टी से जुड़े थे और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी माने जाते थे।

नकोदर से दिड़बा लौट रहे थे पांचों

जानकारी के मुताबिक, पांचों लोग नकोदर से कार में सवार होकर दिड़बा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। बस्सियां के पास मोड़ पर कार की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाए

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल जगरांव की मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसे की जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

ग्रामीणों के मुताबिक, इस जगह पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने सड़क पर चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टर और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। हादसे के बाद तीन परिवारों में मातम पसरा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019