Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Borewell Rescue : सीही गांव में खुले बोरवेल में गिरी बच्ची, पुलिस-दमकल की टीमें रेस्क्यू में जुटीं

सरकारी बोरवेल में गिरने की सूचना के बाद मचा हड़कंप, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश जारी

Borewell Rescue : सीही गांव में खुले बोरवेल में गिरी बच्ची, पुलिस-दमकल की टीमें रेस्क्यू में जुटीं
X

Borewell Rescue : फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सीही गांव में एक बच्ची के खुले बोरवेल में गिरने की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, सरकारी बोरवेल का काम चल रहा था, इसी दौरान बच्ची अचानक खुले बोरवेल में जा गिरी। घटना के बाद पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

बताया जा रहा है कि हादसा शाम करीब 6:30 बजे हुआ। बच्ची की उम्र को लेकर शुरुआती जानकारी में 3 से 5 साल के बीच होने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को जानकारी दी गई।

रेस्क्यू टीमों ने बच्ची तक पहुंचने और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। ऑपरेशन में आवश्यक संसाधनों और उपकरणों की मदद ली जा रही है।

फिलहाल बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन की टीमें पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। बच्ची की स्थिति और रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतिम परिणाम की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019