Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Asian News Bharat: खबर सिर्फ दिखाई नहीं, भरोसा भी जीता… एशियन न्यूज़ भारत ने 15 करोड़ से अधिक दर्शकों तक बनाई पहुंच, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश का सबसे विश्वसनीय और लोकप्रिय सेटलाइट न्यूज चैनल ने हासिल की बड़ी उप​लब्धि

X

Asian News Bharat: रायपुर। छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के सैटेलाइट न्यूज चैनल एशियन न्यूज भारत ने 15 करोड़ से अधिक दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाने में कामयाबी पाई है। एशियन न्यूज भारत के इंस्टाग्राम पर 24,29,953 (2.4 मिलियन) से अधिक व्यूज़, फेसबुक पर 3,90,959 (391K) व्यूज़ तथा यूट्यूब पर 2,93,718 (290K) से अधिक व्यूज़ मिले हैं।

विश्वसनीय खबरों के साथ दर्शकों तक सीधी पहुंच बनाने के प्रयासों ने चैनल की "The Voice of People's" की पहचान को और मजबूत किया है। अल्प समय में मिली इस उपलब्धि पर कंपनी मैनेजमेंट ने एशियन न्यूज भारत की संपादकीय टीम और सोशल मीडिया टीम को बधाई दी।

कंपनी मैनेजमेंट ने कहा, "टीमवर्क, कमिटमेंट और दर्शकों तक सीधी पहुंच की वजह से ही यह माइलस्टोन हासिल हो सका है। ग्राउंड टीम की रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया टीम की प्रभावी रीच ने मिलकर ब्रांड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

उन्होंने कहा, आने वाले समय में भी दर्शकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने के लिए एशियन न्यूज़ भारत अपनी टीम के साथ इसी प्रतिबद्धता से काम करता रहेगा। भविष्य में भी हम इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेंगे।






Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019