Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Amritsar Airport Drone: अमृतसर एयरपोर्ट की 7 उड़ानें डायवर्ट, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, जानें क्या है मामला

Amritsar Airport Drone: अमृतसर एयरपोर्ट के पास संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सुरक्षा के लिहाज से 7 उड़ानों को तुरंत डायवर्ट किया गया है।

Amritsar Airport Drone: अमृतसर एयरपोर्ट की 7 उड़ानें डायवर्ट, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, जानें क्या है मामला
X

Amritsar Airport Drone: अमृतसर। पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन देखे जाने से हड़कंप मच गया। ड्रोन की एक्‍ट‍िव‍िटी देखने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। इसके साथ ही सुरक्षा को देखते हुए 7 उड़ानों को तत्काल डायवर्ट किया है।

अमृतसर अंतरराष्ट्रीय सीमा के बेहद करीब स्थित होने के कारण इस घटना को सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना गया। एयरपोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ड्रोन जैसी कुछ चीज एयरपोर्ट के आपरेशनल एरिया में दो से चार संदिग्ध ड्रोन देखी गई थी। शुरुआत में जब ड्रोन देखा गया तो सामान्‍य माना गया, लेकिन जैसे-जैसे वह लगातार द‍िखने लगा तो सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

क्‍यों गंभीर मानी जा रही ये घटना

रनवे के आस पास संदिग्ध गतिविधि दिखते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने अलर्ट जारी किया है। मीड‍िया र‍िपोर्ट की मानें तो संदिग्ध ड्रोन/उड़ती जैसी वस्तुएं गांव रजाला की दिशा से एयरपोर्ट की ओर आती दिखाई दीं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने रजाला गांव और एयरपोर्ट से सटे सीमावर्ती इलाकों में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया।

इन उड़ानों को किया गया डायवर्ट

1.एअर इंडिया (एआई-479): दिल्ली से अमृतसर (दिल्ली वापस भेजा गया)

2.एअर इंडिया (एआई-855): दिल्ली से अमृतसर (दिल्ली वापस भेजा गया)

3.इंडिगो (6ई-1428): शारजाह से अमृतसर (दिल्ली डायवर्ट)

4.एअर इंडिया एक्सप्रेस (आईएक्स-138): शारजाह से अमृतसर (दिल्ली डायवर्ट)

5.मलेशिया एयरलाइंस (एमएच-118): कुआलालंपुर से अमृतसर (दिल्ली डायवर्ट)

6.इंडिगो (6ई-5028): मुंबई से अमृतसर (चंडीगढ़ डायवर्ट)

7.इंडिगो (6ई-2045): दिल्ली से अमृतसर (चंडीगढ़ डायवर्ट)


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019