Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Abu Dhabi Falcon Auction: भतीजी के लिए शेख ने लगा दी करोड़ों की बोली, 1.5 मिलियन दिरहम में ख़रीदा सफेद बाज; जानिए क्यों है इतना क्रेज

अबू धाबी इंटरनेशनल हंटिंग एंड इक्वेस्ट्रियन एग्जिबिशन (ADIHEX) 2026 में एक अल्ट्रा व्हाइट प्योर जायर गारमूशा नस्ल के बाज के बच्चे को 1.5 मिलियन दिरहम यानी भारतीय मुद्रा में करीब 3.85 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

Abu Dhabi Falcon Auction: भतीजी के लिए शेख ने लगा दी करोड़ों की बोली, 1.5 मिलियन दिरहम में ख़रीदा सफेद बाज; जानिए क्यों है इतना क्रेज
X

Abu Dhabi Falcon Auction: अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित एक खास नीलामी में एक दुर्लभ सफेद बाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अबू धाबी इंटरनेशनल हंटिंग एंड इक्वेस्ट्रियन एग्जिबिशन (ADIHEX) 2026 में एक अल्ट्रा व्हाइट प्योर जायर गारमूशा नस्ल के बाज के बच्चे को 1.5 मिलियन दिरहम यानी भारतीय मुद्रा में करीब 3.85 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

अपनी अनोखी सफेद रंगत, दुर्लभ नस्ल और खास शारीरिक बनावट के कारण यह बाज नीलामी में आकर्षण का केंद्र बना रहा। फाल्कनरी यानी बाज पालन और शिकार के शौकीनों के बीच इस पक्षी की जमकर चर्चा हुई।

दुर्लभ नस्ल और खास बनावट ने बढ़ाई कीमत

जानकारी के मुताबिक, यह सफेद बाज अमेरिका के Mark Moglich Falcon Farm से लाया गया था। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका पूरी तरह सफेद रंग था, जो इसे अन्य बाजों से अलग बनाता है। बताया गया कि इस बाज का वजन करीब 1 किलोग्राम और लंबाई लगभग 16.5 इंच है। इसकी दुर्लभ नस्ल और विशेष खूबियों के कारण बोली लगातार बढ़ती गई और आखिरकार यह करोड़ों रुपये की कीमत में नीलाम हुआ।

ADIHEX 2026 में दिखा फाल्कनरी का जुनून

अबू धाबी में आयोजित ADIHEX प्रदर्शनी दुनियाभर के फाल्कनरी प्रेमियों, शिकार के शौकीनों और घुड़सवारी से जुड़े लोगों का बड़ा मंच मानी जाती है। इस आयोजन में दुर्लभ नस्ल के बाजों की प्रदर्शनी और नीलामी होती है, जहां कई देशों के खरीदार हिस्सा लेते हैं। इस बार सफेद बाज की रिकॉर्ड कीमत ने इस आयोजन को खास बना दिया।

शैखा अल मंसूरी का वीडियो भी हुआ वायरल

इस बीच प्रदर्शनी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवा फाल्कन उत्साही शैखा अल मंसूरी अपने अंकल के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में जब शैखा से पूछा गया कि उन्हें बाज और पक्षियों के बारे में जानकारी किसने दी, तो उन्होंने अपने अंकल का नाम लिया। इसके बाद उनके साथ खड़े व्यक्ति ने भी खुद को उनका अंकल बताया।


बाज के लिए इतनी बड़ी रकम क्यों

सऊदी अरब और आसपास के खाड़ी देशों में फाल्कनरी (बाज पालन और शिकार) की गहरी सांस्कृतिक जड़ें हैं। ऐसे में अरब लोग इन पक्षियों के लिए बड़ी रकम खर्च कर देते हैं। हाल के सालों में मलहम नीलामी जैसे इवेंट इंटरनेशनल मार्केटप्लेस बन गए हैं, जहां खास तरह के ब्रीडर्स, कलेक्टर्स और प्रोफेशनल फाल्कनर (बाज पालने वाले) एक साथ आते हैं।

बाज खरीदने के दावे पर नहीं है पुष्टि

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि शैखा के अंकल ने उनकी इच्छा पूरी करने के लिए करोड़ों रुपये वाला यह बाज खरीदा है। हालांकि, सामने आए वीडियो में इस बात की कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं होती कि नीलामी में खरीदा गया वही बाज शैखा के लिए खरीदा गया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019