Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बेहद खास हैं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का अमेरिका प्रवास....

अमेरिका प्रवास पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, जानें क्या हैं खास
X

अमेरिका प्रवास पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, जानें क्या हैं खास

छत्तीसगढ़ : आज अपने अमेरिका प्रवास के दौरान न्यू जर्सी निवासरत हमारे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के स्व. लखन चौबे के सुपुत्र विवेक चौबे के निवास पर उनके परिवार से भेंट हुई।

परिजनों से मिलकर उनका हाल चाल जाना और अमेरिका मे रह रहे छत्तीसगढ़ के अन्य हमारे साथियों के विषय में चर्चा हुई।

अमेरिका प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ United Nations मुख्यालय में मुख्य वित्त अधिकारी के रूप में पदस्थ हमारे बिलासपुर जिले के दुर्गा प्रसाद पाण्डेय के सुपुत्र बेलसरी-तखतपुर के लाल आनंद पाण्डेय से भेंट हुई।

आनंद पाण्डेय के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय का भ्रमण कर संघ की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

ये बिलासपुर जिले के साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि हमारे प्रदेश का एक साथी विश्व की इतनी बड़ी संस्था में महत्वपूर्ण पद पर पदासीन है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019