Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ देखी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ देखी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट
X

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ देखी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट

लोरमी : मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के पीसीआर सिनेमा में अपने विधानसभा क्षेत्र लोरमी के लोगों के साथ 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखी।

लोरमी विधानसभा क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर के रामा मैग्नेटो मॉल स्थित पीवीआर में अपने विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ फिल्म का आनंद लिया। राज्य शासन द्वारा इस फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया गया है

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ फिल्म देखने के बाद कहा कि फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की कहानी की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है। यह फिल्म इतिहास के उस भयावह सत्य को उजागर करने का प्रयास है जिसे निहित स्वार्थ के लिए छुपाने की कोशिश की गई थी।

इस फिल्म ने हिंदुत्व के खिलाफ, सनातन के खिलाफ राष्ट्रवाद के खिलाफ हुए षडयंत्र को उजागर करने का प्रयास किया है। सच को इतिहास के पन्नों से निकाल के बाहर लाने का पूरा प्रयास किया है इस फिल्म में।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019