Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

DeperAI : मुकेश अंबानी से DeperAI ने मिलाया हाथ, इस साझेदारी से क्या फायदा होगा?

DeperAI : मुकेश अंबानी से DeperAI ने मिलाया हाथ, इस साझेदारी से क्या फायदा होगा?
X

DeperAI : मुकेश अंबानी से DeperAI ने मिलाया हाथ, इस साझेदारी से क्या फायदा होगा?

DeperAI : दुनियाभर में जहां एक ओर चीन का AI DeepSeek धमाल मचा रहा है तो वहीं अब DeperAI नाम की कंपनी ने मुकेश अंबानी से हाथ मिला लिया है. भारतीय बाजार में डीपरएआई नाम की ये कंपनी तेजी से अपना बिजनेस बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है, यही वजह है कि ये कंपनी ने Reliance Digital के साथ साझेदारी की है.

DeperAI ने अपने नए सुपरपावर 65 वॉट सिंगल टाइप-सी एडाप्टर की बिक्री के लिए Reliance Digital के साथ हाथ मिला लिया है. इस साझेदारी से कंपनी को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कंपनी का ये प्रोडक्ट रिलायंस डिजिटल के 9000 से ज्यादा स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

DeperAI के 65 वॉट सिंगल सी अडैप्टर में UFCS (यूनिवर्सल फास्ट चार्जिंग स्पेसिफिकेशन) फ्यूजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है. DeperAI के अडैप्टर को कंपनी नोएडा फैक्टरी में मैन्युफैक्चर कर रही है, यही कंपनी ओप्पो, वीवो और वनप्लस जैसी बड़ी कंपनियों के भी चार्जर बनाती है.

DeperAI का 65 वॉट वाला ये NEW चार्जर एंड्रॉयड और iOS के साथ कम्पैटिबल है. हाई स्पीड परफॉर्मेंस देने वाला ये अडैप्टर आपका स्मार्टफोन, टैबलेट और यहां तक कि लैपटॉप जैसे डिवाइस को भी आसानी से चार्ज करने में मदद करेगा.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019