Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

SI भर्ती के रिजल्ट और नियुक्ति की मांग : अभ्यर्थियों द्वारा किया गया महायज्ञ ...

Uma Verma
SI भर्ती के रिजल्ट और नियुक्ति की मांग : अभ्यर्थियों द्वारा किया गया महायज्ञ ...
X

SI भर्ती के रिजल्ट और नियुक्ति की मांग : अभ्यर्थियों द्वारा किया गया महायज्ञ …

रायपुर : SI भर्ती के रिजल्ट और नियुक्ति की मांग : SI अभ्यर्थियों द्वारा अपने रिजल्ट के लिए तुता मे महायज्ञ किया गया । इस महायज्ञ का उद्देश्य सरकार को जल्द से जल्द रिजल्ट एवं नियुक्ति देने सम्बन्धी वादों को याद दिलाना व रिजल्ट निकलवाना एवं रिजल्ट सबंधित रुकावटों को दूर करना है ।

ज्ञात हो कि SI रिजल्ट की मांग मे आमरण अनशन का आज 10 वां दिन है । SI अभ्यर्थी पूर्व सैनिक भीखम लाल साहू और जयमोहन प्रधान महिला अभ्यर्थी श्रद्धा कर्ष के साथ 30 अन्य अभ्यर्थी तुता रायपुर मे आमरण अनशन मे बैठे हुए है । रिजल्ट और नियुक्ति की मांग के लिए एवं आमरण अनशन के समर्थन मे लगभग 800-1000 अभ्यर्थी तुता और राजधानी रायपुर मे अलग अलग कार्यक्रम कर रहे हैं ।

Rishikesh Viral News : ऋषिकेश प्लेटफार्म पर जब रेंगने लगा सांप…वीडियो वायरल

इससे पूर्व अभ्यर्थियों द्वारा राजधानी रायपुर मे अलग - अलग जगह भीख मांगना , मुंडन संस्कार , रक्तदान कार्यक्रम , स्वच्छता अभियान इत्यादि का आयोजन किया जा चुका है ।
सभी अभ्यर्थियों की सरकार और गृहमंत्री जी से एक ही मांग है कि जल्द से जल्द नियुक्ति तिथि सहित रिजल्ट जारी हो ।

गृह मंत्री मान. विजय शर्मा जी द्वारा मंगलवार को प्रेस वार्ता मे भी बोला गया है कि दिये गये आश्वासन के समय सीमा मे रिजल्ट जारी किया जायेगा । आने वाले कैबिनेट मीटिंग मे भी इस पर चर्चा होने की प्रबल संभावना है । अभ्यर्थियों को सरकार के ऊपर पुरा भरोसा है कि कैबिनेट मीटिंग मे रिजल्ट और नियुक्ति के लिए आदेश देगी ।

सपा के प्रतिनिधियों ने आंदोलनकारी से की मुलाकात कल उनके समर्थन में सपा पार्टी के प्रतिनिधि करेंगे आंदोलन और देंगे अपनी पूरी समर्थन


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019