Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Delhi News : लव मैरिज के बाद मारपीट, 10 लाख रुपए और कार की मांग पर आकृति की हत्या; परिवार के आरोपों के बाद पति गिरफ्तार

Delhi News : लव मैरिज के बाद मारपीट, 10 लाख रुपए और कार की मांग पर आकृति की हत्या; परिवार के आरोपों के बाद पति गिरफ्तार
X

Delhi News : लव मैरिज के बाद मारपीट, 10 लाख रुपए और कार की मांग पर आकृति की हत्या; परिवार के आरोपों के बाद पति गिरफ्तार

Delhi News : दिल्ली। दिल्ली के लोधी कॉलोनी में 28 वर्षीय आकृति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ढाई महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिवार ने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Delhi News : पुष्प विहार फ्लैट से गिरने के बाद मौत

आकृति पालिका कुंज स्थित एनडीएमसी फ्लैट्स के बी-ब्लॉक की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई थी। उसे एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi News : लव मैरिज के बाद भी प्रताड़ना

परिवार का आरोप है कि आकृति ने लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले 10 लाख रुपये और एक कार की मांग कर रहे थे।

Delhi News : पूरी सैलरी मांगता था पति

आकृति छतरपुर की एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थी। परिवार का कहना है कि पति पहले नौकरी करने के खिलाफ था, लेकिन बाद में उसकी पूरी सैलरी मांगने लगा। आकृति अपनी मां को हर महीने 5 हजार रुपये भेजना चाहती थी, जिस पर अक्सर विवाद होता था।

Delhi News : परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

आकृति के भाई ने कहा कि मौत को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। परिजनों का मानना है कि आकृति इतना बड़ा कदम नहीं उठा सकती थी। या तो उसकी हत्या हुई या उसे मानसिक रूप से परेशान कर उकसाया गया।

Delhi News : पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने आकृति के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जांच में पति की भूमिका की जांच की जा रही है। आकृति की शादी 24 अप्रैल को हुई थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019