Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Delhi: दिल्ली के पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर

Delhi
X

Delhi

Delhi: नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पांच प्रमुख स्कूलों को बृहस्पतिवार सुबह बम से उड़ाने की ईमेल धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। प्रभावित स्कूलों में दिल्ली कैंट का लोरेटो कॉन्वेंट, चितरंजन पार्क का डॉन बॉस्को, आनंद निकेतन व द्वारका का कार्मेल कॉन्वेंट तथा लोधी एस्टेट का सरदार पटेल विद्यालय शामिल हैं।

Delhi: धमकी मिलते ही सभी स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया। छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और दिल्ली फायर सर्विसेज की टीमें मौके पर पहुंचीं और गहन तलाशी अभियान शुरू किया। दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारी ने बताया कि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन मानक प्रक्रिया के तहत पूरी जांच की जा रही है।

Delhi: सरदार पटेल विद्यालय ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर सूचना दी और बाद में स्पष्ट किया कि बम निरोधक दस्ते ने परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया है। स्कूल ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया। कक्षाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार धमकियों का स्रोत पता लगाने के लिए साइबर टीम जांच कर रही है। हाल के महीनों में दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को इसी तरह की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019