Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की दो सीटों पर उम्मीदवार बदले....

Dev Verma
Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की दो सीटों पर उम्मीदवार बदले....
X

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की दो सीटों पर उम्मीदवार बदले….

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की दो सीटों पर उम्मीदवारों में बदलाव किया है। नरेला से दिनेश भारद्वाज की जगह शरद चौहान को टिकट दिया गया है, जो वर्तमान में AAP के विधायक हैं। वहीं, हरिनगर से राजकुमारी ढिल्लों का टिकट काटकर सुरिंदर सेतिया को उम्मीदवार बनाया गया है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। हालांकि, बुधवार को पार्टी ने नरेला और हरिनगर की सीटों पर उम्मीदवार बदलने का निर्णय लिया।

Delhi Assembly Election 2025: How BJP and Congress have given AAP's Arvind  Kejriwal a free pass - India Today

AAP ने नरेला से शरद चौहान और हरिनगर से सुरिंदर सेतिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शरद चौहान को दिनेश भारद्वाज की जगह टिकट दिया गया है, जबकि हरिनगर से राजकुमारी ढिल्लों की जगह सुरिंदर सेतिया को टिकट मिला है, जो एंटी ढिल्लों माने जाते हैं।

दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया जारी है और 17 जनवरी तक नॉमिनेशन फाइल किए जा सकते हैं। आम आदमी पार्टी इस बार दिल्ली में सत्ता पर काबिज होने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी ने 20 सिटिंग विधायकों के टिकट काटे हैं, और तीन विधायकों के परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। अब यह देखना होगा कि दिल्ली की जनता किसे अपना समर्थन देती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019