Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Delhi Airport Plane Accident : दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला : टैक्सिींग के दौरान भिड़े दो विमान, विंगलेट को पहुंचा नुकसान

Asian News
Delhi Airport Plane Accident
X

Delhi Airport Plane Accident

Delhi Airport Plane Accident : नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार 16 अप्रैल 2026 को एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते बच गया। टैक्सीिंग के दौरान स्पाइसजेट का Boeing 737-700 विमान अकासा एयर के खड़े विमान से टकरा गया। इस टक्कर में दोनों विमानों को काफी नुकसान पहुंचा है।

Delhi Airport Plane Accident : कैसे हुआ हादसा

स्पाइसजेट का विमान एयरपोर्ट पर टैक्सी कर रहा था, तभी वह अकासा एयर के स्थिर खड़े विमान से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्पाइसजेट के विमान का दाहिना विंगलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि अकासा एयर के विमान के बाएं हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के समय अकासा एयर का विमान दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट QP 1406 के लिए तैयार खड़ा था।

Delhi Airport Plane Accident : एयरलाइंस के बयान

अकासा एयर के प्रवक्ता ने बताया कि उनका विमान बे पर वापस लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अकासा का विमान पूरी तरह स्थिर था, तभी दूसरे विमान ने उससे टक्कर मार दी। सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। कंपनी की ग्राउंड टीमें यात्रियों को हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि टैक्सीिंग के दौरान उनके B737-700 विमान को हादसा हुआ, जिसमें उसके दाहिने विंगलेट को नुकसान पहुंचा और दूसरे विमान के बाएं स्टेबलाइजर को भी क्षति हुई। दोनों विमानों को फिलहाल ऑपरेशन से बाहर कर दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया है।

Delhi Airport Plane Accident : यात्री सुरक्षित, उड़ान प्रभावित

हादसे में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को कोई चोट नहीं आई। दोनों एयरलाइंस ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित उतार लिया। अकासा एयर यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों या अन्य व्यवस्था से गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019