Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dehradun Uttarakhand : बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने यूपीसीएल डायरेक्टर अनिल कुमार यादव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Dehradun Uttarakhand : बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने यूपीसीएल डायरेक्टर अनिल कुमार यादव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
X

Dehradun Uttarakhand : बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने यूपीसीएल डायरेक्टर अनिल कुमार यादव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Dehradun Uttarakhand : देहरादून : बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश के ऊर्जा विभाग से संबंधित यूपीसीएल के डायरेक्टर अनिल कुमार यादव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए आय से अधिक संपति के मामले में आड़े हाथों लिया। बॉबी पंवार ने कहा कि विजिलेंस टीम द्वारा छोटे भ्रष्टाचार के मामले उजागर करने पर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है

किंतु भ्रष्टाचार में संलिप्त बड़े अधिकारियों को 'वसूली एजेंट' बनाते हुए सेवा विस्तार देकर उनको 'पुरस्कार' दे रही है। बॉबी पंवार ने यूपीसीएल के डायरेक्टर अनिल कुमार यादव द्वारा अपनी पत्नी,पुत्र एवं पुत्री के नाम पर करोड़ों की संपति दर्ज होने के आरोप लगाए। बॉबी पंवार ने कहा कि शासन द्वारा पूर्व में 6 सदस्यीय जांच समिति भी गठित की गई थी

जिसकी जांच कर जांच समिति ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अनिल कुमार यादव पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए कहा था इसके उपरांत शासन द्वारा विधिक राय भी ली गई थी उसमें भी कानूनी कार्यवाही की बात कही गई थी किंतु अभी तक कोई कार्यवाही भ्रष्ट अधिकारी पर नहीं हो पाई है।

Dehradun Uttarakhand

इसके उपरांत उपरोक्त प्रकरण को उनके द्वारा तात्कालिक बोर्ड अध्यक्ष एवं वर्तमान मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी के सम्मुख भी रखा गया किन्तु प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्ट अधिकारी पर कानूनी कार्यवाही करने से इतर सेवा विस्तार देने की तैयारी हो रही है जो भ्रष्ट अधिकारी प्रदेश को लूट कर संपति अपने पत्नी,पुत्र,पुत्री ओर दामाद के नाम दर्ज करा रहे हैं।

Bemetra Accident Breaking : स्कूटी सवार को बचाने के चलते गैस सिलेंडर से भरी ट्रक में जा घुसा यात्री बस, 24 लोग घायल

बॉबी पंवार ने अनिल कुमार यादव पर भ्रष्टाचार कर पत्नी माला सिंह, पुत्री स्वप्निल एवं पुत्र यशराज के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं एवं मुख्यमंत्री से कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। बॉबी पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वयं के विभाग में हुए भ्रष्टाचार की जांच न कर तथा यूजेवीएनल के एमडी संदीप सिंघल को 2 साल का सेवा विस्तार देने के

इरादे से स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री ने स्वयं अनेकों विभागों में इसी तरह के 'वसूली एजेंट' बिठा रखें हैं, तभी कानूनी कार्यवाही करने से डर रहे हैं। बॉबी पंवार ने स्पष्ट किया कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा तत्काल कानूनी कार्यवाही नहीं की गई तो वह मा० उच्च न्यायालय की शरण में जायेंगे और ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को सबक अवश्य सिखाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019