Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dehradun Road Accident : भीषण सड़क हादसा, 3 महिला समेत 6 लोगो की मौत

Dehradun Road Accident : भीषण सड़क हादसा, 3 महिला समेत 6 लोगो की मौत
X

Dehradun Road Accident भीषण सड़क हादसा, 3 महिला समेत 6 लोगो की मौत

Dehradun Road Accident : देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा ओएनजीसी चौक के पास हुआ

जब एक तेज रफ्तार इनोवा कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है

कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। मृतकों की पहचान 19 से 24 वर्ष के बीच के छात्रों के रूप में हुई है, जो विभिन्न प्राइवेट कॉलेजों के छात्र थे। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद जांच शुरू की और कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि तेज रफ्तार और सड़क पर खड़े वाहन की वजह से यह हादसा हुआ।

पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का भी अध्ययन कर रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके

Kasganj News : मिट्टी की धाय गिरने का मामला, 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019