Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dehradun News : बाल भिक्षावृत्ति पर डीएम के सख्त निर्देश.......

Dehradun News
X

Dehradun News

Dehradun News : देहरादून : जिला प्रशासन देहरादून बाल भिक्षावृति को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लेने जा रहा है। देहरादून जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को जिले में बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के निर्देश दिये हैं।

वहीं जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जल्द पेट्रोलिंग टीम बनेगी। अभियान को सफल बनाने के लिए 12 होमगार्ड-पीआरडी की तैनाती की जाएगी।

शहर में कोई भी बच्चा भिक्षावृति करता न दिखे। इस दिशा में अधिकारी प्रभावी कदम उठाएं।

Dehradun News

वहीं जिलाधिकारी सविन बंसल ने बाल भिक्षावृति को रोकने के लिए अधिकारियों को प्रतिदिन अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी करते बच्चों को शिक्षा व विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट को निर्देशित किया कि भिक्षावृत्ति करते और सड़क पर घूमते बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए वाहन का प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

यह वाहन शहर में घूमकर बच्चों को रेस्क्यू कर सीडब्ल्यूसी में लाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले में दो पेट्रोलिंग वाहन का भी शुभारंभ किया जाएगा।

UP Transfer Breaking : मुजफ्फरनगर SSP का फिर चला तबादला एक्सप्रेस


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019