Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dehradun Builder Suicide Case : PM और CM के नाम सुसाइड नोट लिखकर, नामी बिल्डर ने आठवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी...पढ़े पूरी खबर

Uma Verma
Dehradun Builder Suicide Case
X

Dehradun Builder Suicide Case

Dehradun Builder Suicide Case

Dehradun Builder Suicide Case : देहरादून : PM और CM के नाम सुसाइड नोट लिखकर देहरादून के नामी बिल्डर ने आठवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी…सुसाइड नोट में व्यापारी बंधु का नाम !..मुक़दमा दर्ज कर आरोपित लोगों से पूछताछ जारी…

CG Coal Scam Case : निलंबित आईएएस रानू साहू का भाई पियूष हिरासत में…लंबे समय से चल रहा था फरार

Dehradun Builder Suicide Case : प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट लिखकर देहरादून के नामी बिल्डर एसएस साहनी उर्फ बाबा साहनी द्वारा राजपुर रोड़ स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठवीं मंज़िल से छलांग लगाकर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं..

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल राजपुर पुलिस द्वारा गंभीर हालत में बिल्डर साहनी को नजदीकी मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया.जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया…
PM और उत्तराखंड CM के नाम सुसाइड करने की जानकारी

Dehradun Builder Suicide Case

सूत्रों के अनुसार इस तरह की जानकारी सामने आ रही है कि मृतक बिल्डर काफी दिनों से धमकी के कारण डिप्रेशन में चल रहा था.और उसका कई व्यापारियों से लेनदेन का विवाद भी था.. सूत्रों के अनुसार यह भी खबर है कि घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें मृतक ने बड़े व्यापारियों के नाम लिखे है.

UP Shahjahanpur News : पिता की तलाश में कन्नौज से शाहजहांपुर पहुंचे किन्नर….चौंकाने वाला मामला

ये सुसाइड नोट प्रधानमंत्री और उत्तराखंड मुख्यमंत्री को लिखा गया है.हालांकि अभी इस हाईप्रोफाइल आत्महत्या कारण या उससे जुड़ी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह भी मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे. फिलहाल मृतक के पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है.

पुलिस पूरे मामले में मृतक के पुत्र की ओर से मिले तहरीर के आधार पर आरोपित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुप्ता बंधुओ को हिरासत में लेकर पूरे मामले में पूछताछ शुरू कर दी है.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019