Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dehradun Breaking : देवभूमि में अवैध मदरसे होंगे ब्लैक लिस्ट

Dehradun Breaking
X

Dehradun Breaking

Dehradun Breaking : देहरादून : देवभूमि उत्तराखंड में अवैध मदरसों को लेकर अब मदरसा बोर्ड सख्त रुख अपना रहा है। प्रदेश में लगातार संचालित हो रहे अवैध मदरसे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

पिछले दिनों देहरादून में राज्य बाल आयोग की टीम ने आजाद कॉलोनी में चल रहे मदरसे का औचक निरीक्षण किया, उस दौरान जांच में मदरसे का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला और बच्चों को अव्यवस्था में रखा हुआ था।

वहीं उधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में भी अवैध मदरसे में मौलाना ने बच्चों को पोर्न फिल्म दिखाकर कई बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। इन सब घटनाओं के

सामने आने के बाद अब मदरसा बोर्ड राज्य में बड़ी कार्यवाही करने जा रहा है। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019