Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

दीपिका रणवीर बने मम्मी - पापा : घर में आई लक्ष्मी, 38 साल की उम्र में बनीं मां

Uma Verma
दीपिका रणवीर बने मम्मी - पापा : घर में आई लक्ष्मी, 38 साल की उम्र में बनीं मां
X

दीपिका रणवीर बने मम्मी – पापा : घर में आई लक्ष्मी, 38 साल की उम्र में बनीं मां

मुंबई। दीपिका रणवीर बने मम्मी - पापा - बड़ी खबर आ रही है, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन गए हैं । इस जोड़े के घर बिटिया का जन्म हुआ है।

गणेश चतुर्थी का उत्सव के साथ अगले दिन बिटिया लक्ष्मी का आगमन हुआ है। वैसे तो डॉक्टर ने दीपिका पादुकोण की डिलीवरी 28 सितंबर को होनी है कहा था पर दीपिका रणवीर के घर आज 8 सितंबर को बिटिया का जन्म हुआ है।

दीपिका रणवीर बने मम्मी - पापा : रणवीर की पूरी हुई मुराद

शादी के 6 साल बाद भावनानी परिवार का इंतज़ार आखिरकार ख़त्म हो गया। रणवीर सिंह ने कई बार ये कहा था की उनको एक बेटी चाहिए , ऊपरवाले ने उनकी मुराद पूरी कर दी है।

वैसे इस वर्ष फरवरी में अपने फैंस को यह खुशखबरी दी। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर लगातार अपने अपडेट को साझा करती रही है। फिटनेस और खानपान का पूरा ख्याल रखा अपनी प्रेगनेंसी के दौरान और अपने फ्रेंस को भी जागरूक करती रही है।

दीपिका पादुकोण का किस अस्पताल में हुआ प्रसव

दीपिका पादुकोण और रणवीर के फैंस की खुशी का ठिकाना न रहा, जब उन्होंने सुना कि उनके घर बिटिया का आगमन हुआ है। दीपिका और रणवीर को शनिवार की शाम हॉस्पिटल में जाते देखा गया।

उज्ज्वला
पादुकोण यानि दीपिका की मां और पति रणवीर सिंह दोनों को एच एन रिलायंस अस्पताल में आते हुए देखा गया। इसी के साथ ही फैंस को खुशखबरी का इंतजार था। फिर रविवार को ही खुशखबरी मिल गई।

Balodabazar News : आकाशीय बिजली का कहर 7 की मौत : पेड़ के नीचे बैठकर कर रहे थे बातचीत

फैंस दे रहे सोशल मिडिया पर बधाइयां

ये खुशखबरी मिलते ही फैंस सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। फैंस यह जानना चाहते हैं कि दीपिका और बिटिया कैसी है ? अब नन्ही परी की एक झलक देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने डिलीवरी के कुछ दिन पहले ही मेटरनिटी शूट कराया था सोशल मीडिया में उनकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी ।सिद्धिविनायक मंदिर में किया था दर्शन

माता-पिता बनने के 2 दिन पहले ही दोनों सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची थी। दीपिका - रणवीर ने बप्पा का आशीर्वाद लिया था। असल में वर्ष 2018 में शादी रचाई दीपिका शादी के करीब 6 साल के बाद दीपिका रणवीर माता-पिता बने हैं ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019