Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CGPSC घोटाले पर 30 को बहस : 400 पेज का पत्र 2 हजार पन्नों के दस्तावेज़, उगलेंगे सारा राज़..

Puja Rahi
रायपुर
X

रायपुर

रायपुर : CGPSC घोटाले पर 30 को बहस : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) फर्जीवाड़े के मामले में अरेस्ट सभी सात आरोपियों के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत में करीब 400 पन्नों का आरोप पत्र के साथ 2,000 पन्नों का दस्तावेज पेश किया गया।
जिसमें दावा किया गया है कि पेपर लीक कर पूरे घोटाले को अंजाम दिया गया। इधर, कोर्ट में सातों आरोपितों की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर पेशी हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सातों की न्यायिक रिमांड 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। यानि अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी। उसी दिन इस मामले पर बहस भी होनी है।

CGPSC घोटाले पर 30 को बहस : कैसे लीक कराए गए थे पर्चे जरूर जानें
आरोप पत्र में तो ये भी दावा किया है कि अभ्यर्थियों तक पहले ही पेपर पहुंच गए थे। सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के परिवार के सदस्यों को मुख्य आरोपित बनाया गया है।

बता दें कि सीजीपीएससी ने 2021 में 170 पदों के लिए परीक्षा ली थी। इसमें तीनों सेट का पर्चा छपकर आने के बाद लीक कराया गया। चयनित उम्मीदवारों को 20 दिन पहले ही पर्चा दिया गया था।

गोयल के बेटे और बहू ने किया था भुगतान
सीबीआई की जांच में पता चला कि उद्योगपति श्रवण गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार ने खुद ही टामन सिंह को 45 लाख रुपये दिए थे। इसके ठोस डिजिटल सबूत भी मिले हैं। इस मामले में शशांक गोयल और उनकी पत्नी भूमिका कटियार को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

साल 2021 के परिणाम में शशांक और भूमिका क्रमश: तीसरे और चौथे टॉपर थे। इसके अलावा सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का भतीजा साहिल सोनवानी (डीएसपी) को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही कुछ और उम्मीदवारों की गिरफ्तारी कर सकती है। उनके राडार पर 30 से अधिक उम्मीदवार व अन्य हैं।

सीबीआई जांच में यह राजफाश हुआ है कि पीएससी 2021 की परीक्षा के पहले ही तीनों सेट के पर्चे लीक कराए गए थे। पीएससी दफ्तर से जब्त कंप्यूटर, दस्तावेजों और मोबाइल की जांच में यह साफ हुआ कि पर्चे दफ्तर से ही लीक कराए गए थे।

टामन सिंह के कहने पर उप परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर ने पर्चे लीक कराए थे। ललित गणवीर की गिरफ्तारी के बाद उनके मोबाइल की जांच में कई सबूत मिले।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019