Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Death Anniversary of Former PM Dr. Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि: राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Asian News
Death Anniversary of Former PM Dr. Manmohan Singh
X

Death Anniversary of Former PM Dr. Manmohan Singh

Death Anniversary of Former PM Dr. Manmohan Singh: नई दिल्ली: आज 26 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि है। पिछले साल 26 दिसंबर 2024 को 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था। इस अवसर पर कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनकी विनम्रता, ईमानदारी और आर्थिक सुधारों की विरासत को याद करते हुए नेताओं ने कहा कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

Death Anniversary of Former PM Dr. Manmohan Singh: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें परिवर्तनकारी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने आर्थिक सुधारों से लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला और समावेशी विकास सुनिश्चित किया। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने भारत को आर्थिक रूप से सशक्त किया। वंचितों के लिए उनके साहसिक निर्णयों ने विश्व मंच पर भारत को नई पहचान दी। उनकी विनम्रता और ईमानदारी सदैव प्रेरणादायी रहेगी।"

Death Anniversary of Former PM Dr. Manmohan Singh: प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मनमोहन सिंह समानता के प्रबल समर्थक और राष्ट्रप्रगति के लिए समर्पित व्यक्तित्व थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को सदैव याद रखने की बात कही।

1991 के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार और 2004-2014 तक प्रधानमंत्री रहे डॉ. सिंह की सादगी और बुद्धिमत्ता पूरे देश के लिए मिसाल है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019