Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

DC vs RR IPL 2025: राजस्थान ने टॉस जीतकर दिल्ली को दी पहले बल्लेबाजी का न्योता, देखें प्लेइंग-11

Dev Verma
DC vs RR IPL 2025
X

DC vs RR IPL 2025

DC vs RR IPL 2025: आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस का सिक्का राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में गिरा और कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिससे दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करनी होगी।

DC vs RR IPL 2025: दिल्ली का मैदान हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहा है। छोटा आउटफील्ड और फ्लैट पिच इस स्टेडियम की खासियत है, जहां रन खूब बनते हैं। हालांकि पिच इस बार थोड़ी सूखी नजर आ रही है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। इसके साथ ही ओस की भूमिका भी अहम हो सकती है, जिससे चेज करना फायदेमंद हो सकता है।

DC vs RR IPL 2025: अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक कुल 90 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 43 बार और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 46 बार जीत मिली है। यहां का सर्वाधिक टीम स्कोर 266/7 है, जो SRH ने DC के खिलाफ बनाया था। व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर की बात करें तो 128 रन ऋषभ पंत (DC) और क्रिस गेल (RCB) के नाम दर्ज है, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/13 लसिथ मलिंगा के नाम है।

DC vs RR IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन अब तक संघर्ष करती नजर आई है। बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर खासा फ्लॉप रहा है, जिसमें यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन का बल्ला अब तक खामोश रहा है। गेंदबाजी में संदीप शर्मा को छोड़कर बाकी गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं, हालांकि जोफ्रा आर्चर ने हाल ही में फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं।

DC vs RR Dream11 Prediction Today Match 32 IPL 2025

DC vs RR IPL 2025: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस/करुण नायर, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान) , आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: कुमार कार्तिकेय सिंह/शुभम दुबे.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019