Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

DC vs PBKS IPL 2026: पंजाब ने किया आईपीएल इतिहास का सबसे बड़े टारगेट का सफल चेज, KL का शतक गया बेकार, दिल्ली 6 विकेट से हारी

Asian News
DC vs PBKS IPL 2026
X

DC vs PBKS IPL 2026

DC vs PBKS IPL 2026: नई दिल्ली: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 265 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। यह सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि पूरे टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया है।

पंजाब की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) और कप्तान श्रेयस अय्यर
(Shreyas Iyer)। प्रभसिमरन ने महज 26 गेंदों पर 76 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी, जबकि अय्यर ने 36 गेंदों में नाबाद 71 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। करुण नायर द्वारा अय्यर के दो आसान कैच छोड़ना दिल्ली के लिए भारी पड़ गया और यही मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 529 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का एक मैच में सबसे बड़ा संयुक्त स्कोर है। इससे पहले दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए थे। दिल्ली की ओर से केएल राहुल (KL Rahul) ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रन की शानदार पारी खेली और अपना छठा आईपीएल शतक जड़ा। वे आईपीएल में 150+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने। वहीं नितीश राणा (Nitish Rana) 91 रन बनाकर शतक से चूक गए। राहुल ने शतकों के मामले में क्रिस गेल (Chris Gayle) की बराबरी कर ली है, जिनके नाम भी 6 शतक हैं, जबकि विराट कोहली (Virat Kohli) 8 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019