Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

DC vs KKR IPL 2026 : कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

Asian News
DC vs KKR IPL 2026 : कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11
X

DC vs KKR IPL 2026 : कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

DC vs KKR IPL 2026 : नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

DC vs KKR IPL 2026 : प्लेइंग-11 में बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। मुकेश कुमार टी नटराजन की जगह वापसी कर चुके हैं, जबकि विप्राज निगम को करुण नायर की जगह मौका मिला है।

DC vs KKR IPL 2026 : दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: कुलदीप यादव, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, टी नटराजन, डेविड मिलर।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।

DC vs KKR IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किल स्थिति

दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रही है। टीम ने 10 मैचों में 6 हार झेली हैं और पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए दिल्ली को अपने बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे।

DC vs KKR IPL 2026 : केकेआर की मजबूत स्थिति

कोलकाता नाइट राइडर्स इस मैच में अच्छी फॉर्म के साथ उतरेगी। टीम पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत दावेदार बनी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019