DC vs GT IPL 2026
DC vs GT IPL 2026 : नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को महज 1 रन से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 209 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।
DC vs GT IPL 2026 : गुजरात की बल्लेबाजी में गिल, बटलर और सुंदर चमके
गुजरात टाइटंस की पारी में शुभमन गिल, जोस बटलर और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इन बल्लेबाजों की बदौलत टीम ने दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और बड़ा स्कोर खड़ा किया।
DC vs GT IPL 2026 : दिल्ली की पहली हार, चौथे स्थान पर पहुंची टीम
दिल्ली कैपिटल्स की यह सीजन की पहली हार है। टीम अब 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

DC vs GT IPL 2026 : पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 का दबदबा
वर्तमान अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स (RR) अपने तीनों मैच जीतकर 6 अंक के साथ पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स (PBKS) 3 मैचों में 2 जीत और एक रद्द मैच से 5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 2 मैच जीतकर 4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर पांचवें, गुजरात टाइटंस 2 अंक लेकर छठे, लखनऊ सुपर जायंट्स 2 अंक लेकर सातवें, मुंबई इंडियंस 2 अंक लेकर आठवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 1 अंक लेकर नौवें और चेन्नई सुपर किंग्स बिना किसी अंक के दसवें स्थान पर है।
अंक के साथ-साथ नेट रन रेट के आधार पर भी टीमों की रैंकिंग तय की गई है। गुजरात की इस करीबी जीत ने पॉइंट्स टेबल का समीकरण बदल दिया है और अब सभी टीमें अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयासरत रहेंगी।
IPL 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल
| क्रमांक | टीम | मैच | जीते (W) | हारे (L) | बेनतीजा (NR) | अंक (Pts) | नेट रन रेट (NRR) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | राजस्थान रॉयल्स | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | +2.403 |
| 2 | पंजाब किंग्स | 3 | 2 | 0 | 1 | 5 | +0.637 |
| 3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +2.501 |
| 4 | दिल्ली कैपिटल्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 4 | +0.811 |
| 5 | सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | +0.275 |
| 6 | गुजरात टाइटंस | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.270 |
| 7 | मुंबई इंडियंस | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | -0.542 |
| 8 | मुंबई इंडियंस | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.715 |
| 9 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 3 | 0 | 2 | 1 | 1 | -1.964 |
| 10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | -2.517 |
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


