Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Dausa Rajasthan News : जयपुर से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण...वीडियो

Uma Verma
Dausa Rajasthan News
X

Dausa Rajasthan News

Dausa Rajasthan News

विष्णु आशीर्वाद दौसा

Dausa Rajasthan News : जयपुर से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान 12 राजपत्रित अधिकारी 4 अराजपत्रित अधिकारी मिले नदारद

Jyotiraditya Scindia : माधवी राजे सिंधिया के अंतिम संस्कार के बाद आज उनका अस्थि संचय किया गया…

Dausa Rajasthan News : स्वास्थ्य कर्मियों को अप्रिन में नहीं मिलने पर लगाई कड़ी फटकार, डस्टबिन का सही तरीके से निस्तारण नहीं करने पर जताई नाराजगी, मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई के पोर्च में चिकित्सक की गाड़ियां खड़ी देखकर नोडल ऑफिसर ने गार्ड को लताडा

जयपुर से आई टीम ने वार्ड का दावा केंद्र ब्लड बैंक प्रोमो इकाई महिला चिकित्सालय जिरियाट्रिक वार्ड का निरीक्षण किया,स्वास्थ्य विभाग की आई टीम में संयुक्त आयुक्त खाद्य एसएन धौलपुरिया ,नोडल ऑफिसर स्टेट रामबाबू जायसवाल ,डिप्टी डायरेक्टर यादुराज सिंह नाथावल मौजूद रहे,

दौसा जिला अस्पताल की लगातार मिल रही खामियों का निरीक्षण करने को लेकर जयपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम में संयुक्त आयुक्त खाद्य एस एन धौलपुरिया, नोडल ऑफिसर स्टेट रामबाबू जायसवाल ,डिप्टी डायरेक्टर यादुराज सिंह नाथावल ने दौसा के रामकरण जोशी जिला

UP Bijnor Murder Case : बड़ी बहन ने की 2 छोटी बहनों की गला दबाकर हत्या…वीडियो

चिकित्सालय का औचक निरिक्षण किया। टीम के सदस्य 8:20 पर जिला अस्पताल पहुंची। टीम के द्वारा पीएमओ के चेंबर में उपस्थिति रजिस्टर को अपने कब्जे में लिया जिन में 12 राजपत्रित अधिकारी व 4 अराजपत्रित अधिकारी नदारत मिले। जिस पर आई टीम के सदस्यों ने

Dausa Rajasthan News

गहरी नाराज की जलाई। टीम के द्वारा लैबोरेट्री, ब्लड बैंक, सर्जिकल वार्ड, जिरियाट्रिक वार्ड, मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई, ट्रॉमा इकाई, सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने अधिकतर लोगों के द्वारा एप्रिन नहीं पहनने पर गहरी नाराजगी जताई।

साथ ट्रॉमा इकाई में डस्टबिन का सही तरीके से निस्तारण नहीं करने पर फटकार लगाई। इमर्जेंसी इकाई में चिकित्सकों के लिए टूटी कुर्सी की जगह सही कुर्सी लगाने के निर्देश प्रदान किया। महिला चिकित्सा इकाई के पोर्च में चिकित्सकों की गाड़ियां खड़ी रहने पर गार्ड को फटकार

लगाई और कहां की चाहे कोई भी चिकित्सक हो पोर्च बिल्कुल खाली रहना चाहिए। ताकि इमरजेंसी में आने वाले मरीज को किसी भी तरीके की समस्या ना हो उसे सही समय इलाज मिले। टीम ने बताया कि पिछले निरीक्षण के दौरान जो खामिया मिली थी।

उनमें काफी सुधार हुआ है जिसके लिए पीएमओ डॉक्टर सुभाष बिलोनिया की पीठ थपथपाई और तारीफ की। लेकिन कुछ खामियां मिलने पर सुधार के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए हैं और उनको भी दूरस्थ करने के पीएम को निर्देश प्रदान किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019