Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

DAC Meeting Approval: सेना की ताकत में इजाफा, 114 राफेल और 6 P-8i विमान खरीद को हरी झंडी, रक्षा अधिग्रहण परिषद ने दी मंजूरी

DAC Meeting Approval
X

DAC Meeting Approval

DAC Meeting Approval: नई दिल्ली: देश की रक्षा क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने भारतीय वायुसेना और नौसेना के लिए बड़ी खरीद को मंजूरी दे दी है। परिषद ने 114 राफेल लड़ाकू विमानों और 6 P-8I पोसीडॉन समुद्री निगरानी विमानों की खरीद को हरी झंडी दिखाई है। इस सौदे की कुल अनुमानित लागत लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये है, जिसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी रक्षा खरीद योजनाओं में से एक माना जा रहा है।

DAC Meeting Approval: वायुसेना के लिए 114 राफेल विमानों की खरीद से 6 से 7 नए स्क्वाड्रन जुड़ेंगे। फिलहाल भारतीय वायुसेना के पास करीब 30 स्क्वाड्रन हैं, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुसार 42 स्क्वाड्रन की जरूरत है। इन नए विमानों से वायुसेना की युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस प्रस्ताव को अब अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) के पास भेजा जाएगा।

DAC Meeting Approval: इसके साथ ही नौसेना की समुद्री निगरानी क्षमता भी काफी मजबूत होगी। डीएसी ने 6 नए P-8I पोसीडॉन विमानों को शामिल करने की मंजूरी दी है। भारतीय नौसेना पहले से ही 12 P-8I विमानों का संचालन कर रही है। इन अतिरिक्त विमानों के शामिल होने से हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री निगरानी, पनडुब्बी रोधी युद्ध (एंटी-सबमरीन वारफेयर) और समुद्री खतरों से निपटने की क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019