DA Hike: Electricity employees are in for a treat as CSPTCL hikes DA, arrears and increased salaries will be paid from January.
DA Hike : रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। कंपनी प्रबंधन ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएंगी।
कंपनी के फैसले के अनुसार कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ मई 2026 के वेतन से मिलना शुरू हो जाएगा। यानी इस महीने कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा देखने को मिलेगा। बढ़ती महंगाई के बीच इसे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
DA Hike : जनवरी से अप्रैल तक मिलेगा एरियर्स-
सिर्फ डीए बढ़ोतरी ही नहीं, बल्कि जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का बकाया एरियर्स भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। कंपनी ने तय किया है कि चार महीनों का एरियर्स मई से अगस्त 2026 तक चार समान किस्तों में भुगतान किया जाएगा।
DA Hike : रिटायर कर्मचारियों को भी लाभ-
कंपनी प्रबंधन ने यह भी साफ किया है कि इस अवधि में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को भी नियमानुसार एरियर्स का भुगतान मिलेगा। इससे रिटायर कर्मियों को भी आर्थिक फायदा होगा।
DA Hike : सरकार से पहले कंपनी ने लिया फैसला-
खास बात यह है कि राज्य शासन की आधिकारिक घोषणा से पहले ही CSPTCL ने अपने कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। इस फैसले के बाद अब राज्य के अन्य विभागों के कर्मचारी भी सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


