Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Cyclone Ditwah: तमिलनाडु में साइक्लोन दितवाह की तबाही शुरु, 3 लोगों की मौत, 149 जानवरों की जान गई, 234 कच्चे घर टूटे, स्कूल कॉलेज में छुट्टी, देर रात तट से टकराएगा तूफान

Cyclone Ditwah
X

Cyclone Ditwah

Cyclone Ditwah: चेन्नई। साइक्लोन दितवाह की तमिलनाडु में तबाही शुरु हो गई है। तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गई। तूतीकोरिन और तंजावुर में रविवार को दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मयिलादुथुराई में करंट लगने से 20 साल के युवक की जान चली गई।

Cyclone Ditwah: राज्य सरकार में मंत्री के रामचंद्रन ने बताया कि तटीय इलाकों में 234 झोपड़ियों और कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 149 जानवरों की मौत हो गई है। खेती के काम वाली करीब 57,000 हेक्टेयर जमीन पानी में डूब चुकी है।

Cyclone Ditwah: श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद साइक्लोन दितवाह देर रात तक तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराएगा। मौसम विभाग ने कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Cyclone Ditwah: NDRF और SDRF समेत 28 से ज्यादा डिजास्टर रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया गया है। इनके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के NDRF बेस से 10 टीमें चेन्नई पहुंची हैं। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण शनिवार को 54 उड़ानें रद्द कर दी गईं। पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने साइक्लोन के कारण छुट्टी घोषित कर सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019