Cyber Fraud : कांकेर। मोबाइल फोन में एपीके फाइल भेजकर साइबर फ्रॉड करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी आदित्य चौहान (21) ने पीड़ित बिरेंद्र खलको के मोबाइल फोन को हैक कर उनकी पत्नी के बैंक खाते से किश्तों में कुल 9,28,500 रुपए उड़ा लिए।
Cyber Fraud : मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित बिरेंद्र खलको (50), जो वर्तमान में नेहरू नगर कांकेर में रहते हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 24 जनवरी 2026 को मोबाइल पर आए एपीके एप के लिंक को डाउनलोड करने के बाद उनके खाते से पैसे गायब होने लगे। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल में फोन पे, गूगल पे और एसबीआई योनो ऐप लिंक थे।
Cyber Fraud : एसपी निखिल राखेचा के निर्देश पर अतिरिक्त एसपी भानुप्रतापपुर आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई। जांच टीम ने विशेष अभियान चलाकर आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में साइबर ठगी का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


