Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Cyber Fraud : साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क पकड़ाया, 20 पुरुष और 1 महिला गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

Cyber Fraud
X

Cyber Fraud : शिवपुरी। मध्य प्रदेश के करेरा और पिछोर इलाके में अश्लीलता के जाल में फंसाकर साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले बड़े रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में 20 पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।

Cyber Fraud : पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 मोबाइल फोन, 17 ATM कार्ड और 7 लग्जरी कारें बरामद की हैं। एक आरोपी ने ठगी से कमाए गए पैसों से आलीशान मकान भी खरीदा था। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि भोपाल स्तर से संदिग्ध खातों की सूची मिली थी, जिसमें 80 संदिग्ध खाते चिन्हित किए गए। जांच में पता चला कि करेरा-पिछोर क्षेत्र में ये साइबर ठग एप और फर्जी चैट के माध्यम से लोगों को फंसाकर अश्लील वीडियो बनाते और फिर ब्लैकमेलिंग कर करोड़ों रुपए वसूलते थे।

Cyber Fraud : जामताड़ा की तर्ज पर इस रैकेट ने करेरा-पिछोर के ग्रामीण अंचल में साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क स्थापित कर लिया था। आरोपी अश्लील चैटिंग और वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते और फिर ब्लैकमेलिंग करते थे। रैकेट से प्राप्त धन से ठगों ने लग्जरी गाड़ियां और आलीशान मकान तक खरीदे।

Cyber Fraud : पुलिस का कहना है कि रैकेट को पूरी तरह तोड़ने की कार्रवाई जारी है, लेकिन करेरा-पिछोर अंचल में यह अपराध धीरे-धीरे लोगों की कमाई का जरिया बनता जा रहा था। जांच जारी है और अन्य साजिशकर्ताओं की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019