Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Cyber Fraud : जनगणना के नाम पर साइबर जाल, OTP और फर्जी लिंक से हो रही ठगी, अलर्ट जारी

Asian News
Cyber ​​Fraud: Cyber ​​fraud in the name of census, fraud through OTP and fake links, alert issued
X

Cyber ​​Fraud: Cyber ​​fraud in the name of census, fraud through OTP and fake links, alert issued

Cyber Fraud : भोपाल। देशभर में चल रहे जनगणना अभियान के बीच साइबर ठगों ने नया जाल बिछाना शुरू कर दिया है। भोपाल समेत कई शहरों में जनगणना के नाम पर लोगों को कॉल, मैसेज और फर्जी लिंक भेजकर ठगी के मामले सामने आने लगे हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Cyber Fraud : ठगों का नया तरीका: OTP और APK फाइल का खेल-

साइबर अपराधी खुद को जनगणना अधिकारी बताकर लोगों से OTP, आधार नंबर, बैंक डिटेल मांग रहे हैं। कई मामलों में फर्जी लिंक और APK फाइल भेजकर मोबाइल में इंस्टॉल करवाया जा रहा है। जैसे ही यह फाइल इंस्टॉल होती है, ठगों को मोबाइल का पूरा एक्सेस मिल जाता है और वे बैंक खाते तक खाली कर सकते हैं।

Cyber Fraud : पहले भी बड़े घटनाक्रमों में सक्रिय रहे ठग-

साइबर ठग हर बड़े मुद्दे को हथियार बना लेते हैं चाहे कोरोना काल हो, आतंकी हमले के बाद राहत राशि का बहाना या गैस सिलेंडर बुकिंग का झांसा। अब जनगणना को नया जरिया बनाकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

Cyber Fraud : क्या कहते हैं अधिकारी?

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने साफ कहा है कि कोई भी असली जनगणना कर्मी आपसे OTP, बैंक डिटेल या ऐप डाउनलोड करने को नहीं कहेगा। यदि ऐसा कोई कॉल या मैसेज आता है तो तुरंत सावधान हो जाएं और इसकी सूचना हेल्पलाइन 1930 पर दें।

Cyber Fraud : ऐसे रखें खुद को सुरक्षित-

किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें।

OTP, बैंक डिटेल या निजी जानकारी किसी से साझा न करें।

केवल अधिकृत जनगणना कर्मियों को ही जानकारी दें।

संदिग्ध कॉल/मैसेज की तुरंत शिकायत करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019