Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Cyber Fraud : साइबर ठगी का नया खेल, वॉट्सएप इमेज डाउनलोड करते ही खाता खाली, 2 लाख की चपत...

Cyber Fraud
X

Cyber Fraud

Cyber Fraud : नई दिल्ली। साइबर ठगों ने अब वॉट्सएप को अपना नया हथियार बना लिया है और इस बार उनका तरीका इतना खतरनाक है कि एक साधारण इमेज भी आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकती है। हाल ही में दिल्ली में एक शख्स के साथ हुई घटना ने सबको हैरान कर दिया, जहां वॉट्सएप पर आई एक इमेज को डाउनलोड करते ही उसके खाते से 2 लाख रुपये उड़ गए। यह इमेज मैलवेयर से लैस थी, जो फोन में घुसते ही बैंकिंग डिटेल्स चुरा लेती है।

Cyber Fraud : फोटो बना ठगी का हथियार-
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ठग अब फोटो फाइल्स के जरिए भी लोगों को शिकार बना रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसे एक अनजान नंबर से “फैमिली फोटो” के नाम से इमेज मिली। जैसे ही उसने इसे डाउनलोड किया, मैलवेयर एक्टिव हो गया और चुपके से उसके फोन से संवेदनशील जानकारी चुराकर खाते से पैसे निकाल लिए। जब तक पीड़ित को भनक लगी, तब तक नुकसान हो चुका था।

Cyber Fraud : पुलिस में शिकायत, ठग फरार-
पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज की, लेकिन अभी तक साइबर ठगों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस का कहना है कि यह साइबर फ्रॉड का एक नया और खतरनाक तरीका है, जिसमें ठग तकनीक का बेहद चालाकी से इस्तेमाल कर रहे हैं।

Cyber Fraud : साइबर ठगी से बचने की सलाह-
पुलिस और विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अनजान नंबरों से आई इमेज या फाइल्स को डाउनलोड न करें। फोन में हमेशा अपडेटेड एंटीवायरस सॉफ्टवेयर रखें। बैंक खातों में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2एफए) जरूर चालू करें। कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें।

Cyber Fraud : यूजर्स में दहशत-
यह घटना वॉट्सएप के करोड़ों यूजर्स के लिए खतरे की घंटी है। अब एक मासूम सी दिखने वाली फोटो भी ठगी का जरिया बन सकती है। साइबर ठगों की यह नई चाल लोगों को चौकन्ना रहने और तकनीक के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सीख दे रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019