Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Cyber ​​fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा

Asian News
Cyber ​​fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
X

Cyber ​​Fraud: ₹1.60 crore cyber fraud busted; police nab 3 accused from Delhi; bank transactions worth crores revealed.

Cyber ​​fraud : दुर्ग। रेंज साइबर थाना दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दिल्ली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दुर्ग लाया है। आरोपियों के कब्जे से 6 बैंक पासबुक, 4 चेकबुक, 3 मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जांच में आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन का भी खुलासा हुआ है।

Cyber ​​fraud : पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-6 में आयोजित प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर ने बताया कि रुआबांधा, भिलाई निवासी कपिल सिंह वर्मा (50) को 17 अक्टूबर 2023 से 23 फरवरी 2026 के बीच साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को बीमा लोकपाल का अधिकारी बताकर पीड़ित से बीमा पॉलिसी की राशि रिफंड कराने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराकर कुल 1.60 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया।

Cyber ​​fraud : मामले में पुलिस ने मनप्रीत सिंह (42), ईशांत माहे उर्फ ईशु (37) और अमनदीप सिंह (33) को दिल्ली से गिरफ्तार किया। विधिवत ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद तीनों आरोपियों को दुर्ग लाया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पैसों के लालच में बैंक खाते खुलवाए थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इन खातों का उपयोग कथित रूप से जॉनसन नामक एक नाइजीरियन नागरिक द्वारा संचालित साइबर नेटवर्क के जरिए किया जा रहा था।

Cyber ​​fraud : देश के कई राज्यों में दर्ज हैं शिकायतें-

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंकिंग दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इनके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में भी साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और ठगी की रकम के प्रवाह की गहन जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019