Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CUET UG result 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

CUET UG 2025
X

CUET UG 2025

CUET UG 2025: नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 4 जुलाई 2025 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2025) का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

CUET UG 2025: परीक्षा विवरण

  • CUET UG परीक्षा मूल रूप से 13 मई से 3 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी।
  • अकाउंटेंसी/बुक कीपिंग की परीक्षा, जो पहले 13 और 16 मई को हुई थी, उसे बाद में 2 और 4 जून को पुनः आयोजित किया गया।
  • तमिल और उर्दू भाषा की परीक्षा भी 22 मई के बजाय 4 जून 2025 को आयोजित की गई।

CUET UG 2025: रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "CUET UG 2025 Result" लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
  4. लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

CUET UG 2025: एडमिशन प्रोसेस

CUET UG 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब विभिन्न यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी।

  • कॉलेज/यूनिवर्सिटी CUET स्कोर के आधार पर कटऑफ लिस्ट और मेरिट लिस्ट जारी करेंगी।
  • छात्रों को संबंधित संस्थानों के एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेज का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद काउंसलिंग और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रिया होगी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019