CT 2025 IND vs PAK: धोनी और सनी देओल ने देखा साथ भारत-पाक का मैच और बताया भारतीय टीम में कौन है गदर का तारा सिंह..
मुंबई: CT 2025 IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस बेहद उत्साहित हैं। इसी बीच, भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने और अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी स्टेडियम में पहुंचे।
CT 2025 IND vs PAK: स्टेडियम से सनी देओल और एमएस धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल भारतीय टीम को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही, उन्होंने अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन भी किया। इस दौरान एक मजेदार सेगमेंट में सनी देओल ने भारतीय क्रिकेटर्स को अपनी फिल्मों के किरदारों से जोड़कर बताया।
CT 2025 IND vs PAK: क्रिकेटर्स के फिल्मी किरदार:
मैच के दौरान जब एक एंकर ने सनी देओल से उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म “गदर” के किरदार तारा सिंह से किसी क्रिकेटर को जोड़ने को कहा, तो उन्होंने तुरंत अर्शदीप सिंह का नाम लिया। वहीं, जब उनकी सुपरहिट फिल्म “घातक” के काशी नाथ के किरदार से क्रिकेटर को जोड़ने के लिए पूछा गया, तो सनी देओल ने विराट कोहली का नाम लेते हुए मुस्कुरा दिया।
इस मैच में सनी देओल की मौजूदगी ने भारतीय फैंस का जोश और भी बढ़ा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम भी इसी जोश के साथ मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज कर पाती है।

