Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CSMCL Overtime Scam : CSMCL मैनपावर स्कैम में बड़ा एक्शन, ACB-EOW ने 7 आरोपियों को दबोचा, 11 मई तक रिमांड पर भेजे गए

CSMCL Overtime Scam: Major action in CSMCL manpower scam, ACB-EOW nabs 7 accused, remanded till May 11
X

CSMCL Overtime Scam: Major action in CSMCL manpower scam, ACB-EOW nabs 7 accused, remanded till May 11

CSMCL Overtime Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े CSMCL मैनपावर स्कैम में एंटी करप्शन ब्यूरो-इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ACB-EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

CSMCL Overtime Scam : इस मामले में ACB-EOW ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(बी), 8 और आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच Chhattisgarh State Marketing Corporation Limited में ओवरटाइम भुगतान के नाम पर बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया।

CSMCL Overtime Scam : गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कारोबारी और एजेंसी संचालक शामिल हैं, नीरज कुमार चौधरी (फरीदाबाद, हरियाणा), अजय लोहिया (गुरुग्राम, हरियाणा), अजीत दारंडले (पुणे, महाराष्ट्र), अमीत प्रभाकर सालुंके (पुणे, महाराष्ट्र), अमित मित्तल (गुरुग्राम, हरियाणा), राजीव द्विवेदी (भोपाल, मध्यप्रदेश), संजीव जैन (भोपाल, मध्यप्रदेश) हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का गबन किया। मैनपावर और प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए फर्जी तरीके से ओवरटाइम भुगतान दिखाकर सरकारी धन को ठिकाने लगाया गया।

CSMCL Overtime Scam : जांच एजेंसियों का मानना है कि यह घोटाला संगठित साजिश का हिस्सा है, जिसमें कई स्तरों पर मिलीभगत हुई है। फिलहाल ACB-EOW इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019