Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CSK vs PBKS IPL 2026: चेपॉक में पंजाब ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Asian News
CSK vs PBKS IPL 2026
X

CSK vs PBKS IPL 2026

CSK vs PBKS IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई की टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी है, जबकि पंजाब लगातार दूसरी जीत हासिल कर लय बरकरार रखना चाहेगी।

टॉस में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बाजी मारते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अय्यर इस मुकाबले में टीम की अगुवाई करते नजर आ रहे हैं और टीम संतुलित नजर आ रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि टीम को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में CSK इस मैच में वापसी कर जीत का खाता खोलना चाहेगी। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर आत्मविश्वास हासिल किया है। फैंस इस रोमांचक मुकाबले का लाइव प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019