CSK vs KKR IPL 2026
CSK vs KKR IPL 2026: चेन्नई: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से करारी शिकस्त दी। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में केकेआर अब तक इस सीजन में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है और उसे लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।
CSK vs KKR IPL 2026: CSK की मजबूत बल्लेबाजी
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। शुरुआत में ऋतुराज गायकवाड़ जल्दी आउट हो गए, लेकिन आयुष म्हात्रे (38 रन) और संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभाली। संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 48 रनों की उपयोगी पारी खेली। सरफराज खान (23 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (41 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
CSK vs KKR IPL 2026: KKR की गेंदबाजी
कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन को भी 1-1 विकेट मिला, लेकिन वे CSK की रफ्तार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगा सके।
CSK vs KKR IPL 2026: KKR की नाकामी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन पर सिमट गई। टीम को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ KKR अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


